घरेलू नुस्खे: कैसे बढ़ाये वजन
क्या आपका वजन कम है और उसकी वजह से आप अपने आप को कुछ असुरक्षित महसूस करते हैं.
हम लोग अच्छे से जानते हैं की हम किसी को तभी अपनी और आकर्षित कर सकते हैं, जब हम खुद को एक दम फिट रख पाएंगे। अब इसके लिए सबसे जरुरी है की आप दिखने मैं हष्ट-पुष्ट होने चाहिए, ताकि जब कोई दूसरा व्यक्ति आपको देखे तू उसे लगे की हाँ इस बन्दे मैं कुछ तू दूसरों से अलग है.
दूसरी तरफ यह बात भी काफी हद तक सही है की आज कल की दौड़ भाग भरी ज़िन्दगी मैं हम अपनी सेहत की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते, क्योंकि आज कल की जीवनशैली मैं चनुतियां ही इतनी ज्यादा है की हम खुद अपने आप को समय ही नहीं दे पाते।
अगर आप दुबले पतले हैं तो पहले आपको अपना वजन बढ़ाने की और ध्यान देना पड़ेगा, और हम इसके लिए कुछ टिप्स दे रहें हैं जो की आप के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे।
आप देख सकतें हैं की आज कल वजन बढ़ाने के लिए बाजार मैं कई ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो की आपको आपका वजन बढ़ने का वायदा करते हैं, परन्तु इनमें से बहुत से ऐसे प्रोडक्ट्स होते हैं की जो सिर्फ पैसे की ही बर्बादी करतें हैं.
अब हम आपको बताएँगे की आप कैसे बिना कुछ ज्यादा खर्च किये सिर्फ घरेलू नुस्खों से अपना वजन कुछ ही समय मैं बढ़ा सकते है.
यह वह चुनिंदा और कारगर घरेलू नुस्खें हैं जो आपको अपना वजन बढ़ाने मैं मदद करेंगे:
व्यायाम और आहार: कम वजन आपके स्वास्थ को प्रभावित कर सकता है
भोजन: यह बहुत जरुरी है की आपको वजन बढ़ाने के लिए तीन टाइम का भोजन करना होगा, जिसमें की कार्बोहायड्रेट और कैलोरी के साथ-साथ प्रोटीन भी अच्छी मात्र मैं शामिल हो
केला: केला वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा नुस्खा है, आप को एक दिन मैं कम से कम तीन केले खाने चाहिए और यदि आप केले दही या दूध के साथ खाएंगे तू यह आप के लिए और असरदार साबित हो सकते हैं. इसके अलवा केले का शेक भी काफी अच्छी चीज़ है.
शहद: यह एक ऐसा प्राकृतिक नुस्खा है जो सेहत के हिसाब से कई जगहों पर काम मैं आता है, यदि आप शहद को दूध मैं मिलकर पीयेंगे तू यह आपका वजन काफी जल्दी बढ़ाने मैं असरदार साबित होगा, आप दूध सुबह नाश्ते मैं या फिर रात मैं सोने से पहले ले सकते हैं.
फल: मौसमी फल वजन बढ़ाने मैं काफी मदद करतें हैं इसके साथ कई फल ऐसे भी हैं जो आपको कभी पानी के कमी नहीं होने देंगे जैसे की तरबूज
सूखे मेवे: यह बॉडी बिल्डर और पहलवानो की पहली पसंद है और इसमें से अगर आप खजूर ये बादाम गुनगुने दूध के साथ लेंगे तू यह वजन बढ़ाने मैं काफी मदद करेंगे
किशमिश: अगर आप अपना वजन जल्दी बढ़ाना चाहते हैं तू आपको रोज़ 30 ग्राम किशमिश खानी चाहिए
कार्बोहायड्रेट और कैलोरी: गेंहू का आटा, चावल, शहद, मेवे और मक्खन मैं काफी मात्र मैं कार्बोहायड्रेट और कैलोरी पाई जाती है जो की वजन को बढ़ाने मैं बहुत मदद करते हैं.


0 comments:
Post a Comment